कोरबा

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, में राष्ट्रीय सरंक्षा सप्ताह का आयोजन

 

कोरबा,03 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का आयोजन 3 मार्च को किया गया। राष्ट्रीय संरक्षा दिवस के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारांभ बी.डी.बघेल, कार्यपालक निदेशक के मुख्य आतिथ्य, एवं अति.मुख्य अभियंता चंचल पैकरा, के अध्यक्षता एवं अंजना कुजुर एवं राजेश्वरी रावत तथा संजीव कंसल, अति.मुख्य अभियंता एवं कारखाना प्रबंधक के गरिमामय आतिथ्य में सपंन्न हुआ। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संरक्षा बेच लगाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को संरक्षा शपथ दिलाया गया। उन्होनें अपने उद्बोधन में कहा कि संरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की संरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। हमें काम करते समय सुरक्षा सभी उपकरणों का उपयोग करते हुये संरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। संयंत्र क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से काम करते हुये हम सभी शून्य दुघर्टना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक श्री कंसल ने कहा कि दुघर्टना से परिवार एवं संयंत्र प्रभावित होता है। अतः हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हम सुरक्षा नितियों को अपनाकर कार्य करें। श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में कार्य स्थल में संरक्षा के साथ-साथ सड़क संरक्षा के संबंध में विचार रखा। इस अवसर पर श्रीमती कूजुर एवं श्रीमती रावत ने सुरक्षा के संबंध में अपने विचार रखे।
अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) आर.पी. टंण्डन ने सप्ताह भर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी की सहभागिता के लिये अनुरोध किया। उन्होनों अधिकारियों कर्मचारियों ठेका श्रमिको को संरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुये अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री टी.पी. सिंह तथा संचालन श्रीमती माया सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर. एन. पटेल अधी. अभियंता, प्रकाश देवांगन, कविता ठक्कर, सहायक अभियंता एवं विनय नेताम का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button