कोरबा

भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट निराशा जनक-नवीन पटेल

 

कोरबा,06 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आप सभी को ज्ञात है कि कांग्रेस सरकार ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया है। यह बजट निराशा से भरा हुआ है, इस बजट में कांग्रेस द्वारा किये गये घोषणा पत्र को पूरा करने हेतु कोई भी कदम नहीं उठाये गए हैं। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की जनता से लोक-लुभावने वादे किए, और आज तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी। शासन अपने 5 वें वर्ष में है, पर छत्तीसगढ़ विकास से कोसों दूर है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़, हड़तालगढ़, नशागढ़ में तब्दील हो चुका है। उल्टे इस कांग्रेस शासन ने अपनी पार्टी के कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य किया। इस कांग्रेस शासन से जनता को सदैव निराशा ही मिली है।और छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ भी छल किया है।बेरोजगारी भत्ता देने में इतना नियम लगा दिया गया है की जब तक बेरोजगारी भत्ता का फार्म भरा जाएगा।भूपेश सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
में इस बजट को निराशा जनक और और आम जनता के साथ छल मानता हूं।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button