कोरबा

बांगो थाना-एएसआई की हत्या के मामले में देर रात्रि आईजी ने पहुंचकर ली विशेष उच्चस्तरीय बैठक

 

अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटा पुलिस महकमा

आईजी बी.एन. मीणा देर रात पहुंचे बांगो थाना

कोरबा, 12 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील के बांगो थाना परिसर में हुए एएसआई के हत्या के मामले में अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर आईजी बी.एन. मीणा, के साथ कोरबा पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी देर रात बांगो थाना पहुंचे। वहा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष उच्चस्तरीय बैठक ली।
एएसआई हत्या मामले में अब तक एक दर्जन से भी अधिक संदेहियों से पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा चुकी है। इसके लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। टीम में शामिल टीआई बांगो थाना प्रभारी अभय बैस, कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी सहित अन्य सघन जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button