कोरबा

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनाः कोरबा वनमंडल के 563 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा,16 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ लागू करने की घोषणा किया है। वन विभाग कोरबा योजना को लागू करने की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 563 हितग्राहियों के 897 एकड़ भूमि का पंजीयन वृक्षारोपण के लिए किया गया है।

 

21 मार्च विश्व वानिकी दिवस से इस योजना को प्रारंभ किया जा रहा है । 21 हितग्राहियों के 44 एकड़ भूमि से वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्त संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्द्धशासकीय, पंचायतें अथवा स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था, निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button