कोरबा

अवैध प्रतिबंधित 90 स्ट्रीप 720 नग नशीली कैप्सूल के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार

अवैध नशे के सौदागार के विरूद्ध कुसमुंडा पुलिस एव सायबर टीम ने की सख्त कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली दवाओ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
इसी तारतम्य में कुसमुंडा पुलिस को 27 मार्च को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो युवक विकास नगर मेन रोड शिव मंदिर कुसमुंडा के पास एक मोटरसाइकिल में अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाई रखे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक दरी रॉबिंसन गुडिया से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कुसमुंडा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये हुलियानुसार युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा उनसे पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम सलमान अंसारीउम्र 20 वर्ष सा. मदरसा के पास विकास नगर कुसमुंडा, मुकेश कुमार केवट उम्र 27 वर्ष सा. बाकी 4 नंबर थाना बाकीमोगरा कोरबा का रहने वाला बताया जिसके पास एक मोटरसाइकिल की डिक्की मे एक पॉलिथीन मिला जिसकी तलाशी लेने पर Pyeevon spas Puls कंपनी का 90 स्ट्रीप 720 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल मिला।
उक्त 90 स्ट्रीप 720 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के संबंध में युवकों को बिल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवकों के विरुद्ध धारा- 22 एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button