कोरबा

डॉ.२यामा प्रसाद मुखर्जी, ताप विद्युत गृह से 2 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

 

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। छ.रा.वि.उत्पा.कं.मर्या. डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह मार्च-2023 में त्रियुगी नारायण मिश्रा एवं सियाराम देवांगन, कनिष्ठ पर्यवेक्षक कोरबा पूर्व संयंत्र से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्या बी.डी. बघेल, कार्यपालक निदेशक, अति.मुख्य अभियंता, अंजना कूजुर, भुवनेश्वर पाटले एवं संजीव कंसलए के आतिथ्य में एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण एवं उनके परिवार जनो कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री बघेल द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मी को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र, कलाई घड़ी, प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री बघेल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी की सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे त्रियुगी नारायण मिश्रा एवं सियाराम देवांगन ने अपना कार्य निष्ठा एवं लगन से करते हुये संयंत्र की सेवा की है। आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर अंजना कूजुर, भुवनेश्वर पाटले एवं संजीव कंसल, अति.मुख्य अभियंताओ ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी कों अपनी २ाुभकामनाए प्रेषित की एवं उनके कार्यकाल की प्रसंशा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन, अजीत तिर्की, वरि. कल्याण अधिकारी अभार प्रदर्शन आर.पी.टंण्डन , अधीक्षण अभियंता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम २ार्मा, एस.के. डेविड, संजय गेन्दले का सहयोग सराहनीय रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button