कोरबा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा द्वारा सुभाष चौक निहारिका में किया गया धरना प्रदर्शन

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। “भाजपा भगाओ कम्युनिस्ट पार्टी लाओ”, संविधान बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ”, “कोरबा जिले को प्रदूषण मुक्त करो” के नारे के साथ जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा संविधान लोकतंत्र के अस्तित्व धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के हमारे गणतंत्र की मुख्य मूल्यों को कुचला जा रहा है जाति वाद अत्याचार बढ़ रहे हैं पूंजीवादी हमारे देश के मूल्य संसाधनों को खा रहे है और केंद्र सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा क्रोनीवाद सामने आया है। अदानी ग्रुप की कंपनियों को सरकार एक संसदीय कमेटी गठन कर इसकी जांच करें।
हमारे देश के लोगों के श्रम और रोजगार से बनी राष्ट्रीय संपत्तियों को चंद चुनिंदा लोगों को औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है बंदरगाहों, देश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बैंकों, जीवन बीमा निगम सहित तमाम नवरत्न एवं महानवरत्न कंपनियों को अपने कारपोरेट मित्रों के हवाले कर रही है इस संस्थानों में देश की जनता का पैसा लगा है इस पैसे को जनहित के लिए इस्तेमाल करने के बजाए चंद पुंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि देश के आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं आज हर एक विरोध को राष्ट्रीय विरोध करार कर दिया जाता है मीडिया को इतना दबा दिया गया है कि वह सरकार की हां में हां मिलाता है योजनाबद्ध तरीके से रोजी रोजगार के अवसर में तेजी से कटौती की जा रही है बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी में दिशाहीनता बढ़ती जा रही है इसे मौजूदा विभाजन कारी शक्तियां अपने हित में इस्तेमाल करने की फिराक में है।
इस तरह रोजी रोजगार की किल्लत से पूरा भारतीय समाज बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है किसान आत्महत्या करने को अभिशप्त हैं वही किसान एवं अपने लिए पुनः कृषि उत्पाद को खरीदते हैं तो उन्हें कई गुना अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ती है और उस पर कमरतोड़ महंगाई जो मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा पोषित है किसान सहित पूरे भारतीय समाज के सामने जीने का संकट पैदा कर दिया है और कोरबा जिले में प्रदूषण से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एसईसीएल, एनटीपीसी, सीएसबी, बालकों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कई बार आपका ध्यान आकर्षण किया गया है और अलग-अलग जगह में आम जनता द्वारा कई बार आंदोलन किया गया है इस प्रदूषण से एक तरफ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं एवं बच्चे वृद्ध सांस लेने में मुश्किल पैदा हो रहा है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदूषण की रोकथाम के लिए राख का परिवहन ट्रकों के स्थान पर बलकर कैप्सूल के द्वारा किया जा एवं एसईसीएल प्रबंधन कोयला परिवहन रोड में पानी छिड़काव एवं साफ-सफाई का सख्ती से पालन करें।
इस आंदोलन में उपस्थित पूर्व जिला सचिव दीपेश मिश्रा, सहायक जिला सचिव रेवत प्रसाद मिश्रा, सहायक जिला सचिव अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, के.पी. डडसेना, एस.के. प्रसाद, एन.के. दास, सुभाष सिंह, कमर बॉक्स, ज्ञानचंद साहू, आर.पी. मिश्रा, राममूर्ति दुबे, सी.के. सिन्हा, परदेसी साहू, नरेश खुटे, शशि नायर, मनीराम खांडे, घनश्याम पटेल, संतोषी बरेढ, विजयलक्ष्मी चौहान, इंद्राणी श्रीवास, बबली बरेढ, रंभा भाई, बुधवारी सारथी, शिवकुमार, संजीव राय, परदेसी साहू, मोहन कर्ष मुनीराम लाठिया, रामलाल देवांगन, सीदाम दास आदि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button