कोरबा

युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत युवाओं से आवेदन आमंत्रित

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक,शैक्षणिक,खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्येश्य से युवा रत्न सम्मान योजना संचालित किया जा रहा है।

योजना अंतर्गत 01 स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में 01-01 उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें स्वैच्छिक संगठन को पदक,शाल,प्रशस्ति प्रमाण एवं सम्मान स्वरुप पांच लाख रुपये तथा छत्तीसगढ़ युवा रत्न से सम्मानित युवा को दो लाख पचास हजार एवं अन्य युवा रत्न सम्मान हेतु चयनित युवा को एक लाख की राशि के साथ पदक,शाल,प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा।

युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत पात्र युवाओं से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित हैं,जिन्हे जिला स्तरीय चयन समिति से परीक्षण उपरांत अनुशंसित किया जाकर राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन समिति के परीक्षण उपरांत युवाओं का चयन किया जायेगा।

जिले के पात्र स्वैच्छिक संगठन एवं युवा अपने प्रमाण पत्रों सहित अपना आवेदन कार्यालयीन अवधि में जिला खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में जमा कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button