कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। अगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए विधान सभा का प्रभार छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के अनुशंसा पर श्रीमती रश्मि सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस को रामपुर विधानसभा अ.ज. जा.क्षेत्र प्रभारी बनाया गया जिस पर प्रदेश प्रभारी फूलों देवी नेताम, अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष,ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा एवं कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

