कोरबा

माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में किया गया अंकसूची का वितरण

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा शहर के माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में अंकसूची वितरण का कार्य किया गया एवं प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधान पाठक जे.पी. कोसले द्वारा ज्यामितीय कंपास सेट एवं प्रत्येक कक्षा से वर्ष भर में सबसे अधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं एवं प्रत्येक कक्षा के सबसे अनुशासित बच्चे को कलर पेंसिल, रबर, पेन आदि गिफ्ट हैंपर प्रदान किया गया।
अंकसूची व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा, एल्डर मैन सनत दास दीवान एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र रोहरा उपस्थित हुए। उन्होंने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा की पुस्तकों का वितरण किया ताकि बच्चे ग्रीष्मावकाश में अगली कक्षा की पढ़ाई जारी रख सकें। इसके साथ ही विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती नीतिका जेकब द्वारा आकर्षक सेल्फी बोर्ड का निर्माण किया गया जिसमें बच्चे एवं पालको द्वारा अंकसूची एवं पुरस्कार के साथ सेल्फी का आनंद लिया।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button