कोरबा

दुष्कर्म के आरोपी को रिपोर्ट के कुछ घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मिर्ची मागने के बहाने घर में सुना पाकर किया दुष्कर्म ।

कोरबा/कटघोरा, ट्रैक सिटी न्यूज़। पीड़िता द्वारा थाना आकर fir दर्ज कराई की दिनांक 30.04.23 को दोपहर करीबन 12 बजे दिन में मिर्ची मागने के बहाने पीडिता के घर आया। घर में में अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर नाबालिक पीडिता के साथ दुष्कर्म किया हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन प्राप्त करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मंगल गोस्वामी का पता तलाश कर घटना के महज 05 घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी राठौर,
सउनि जितेन्द्र यादव, मप्रआर सावित्री कोर्राम, आर. भुवनेश्वर आदिले, पुरंजन साहू, मआर रीटा किस्टीना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button