कोरबा

05 मई को बंद रहेगा पशुवध कार्य

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़।  नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के विशिष्ट अवसर पर पशुवध कार्य बंद रहेगा तथा मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं के पशुवधकर्ताओं व दुकान संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे उक्त तिथि को किसी भी प्रकार का पशुवध का कार्य न करें, मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें, यदि किसी दुकान में मांस का विक्रय करते हुए पाया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button