कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़ । आज दिनांक 05 जून को संध्या 05ः00 बजे श्वेता नर्सिंग होम के सामने डीडीएम स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर में सभी श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं।
नवनिर्मित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या की पावन धरा से पवित्र मिट्टी लेकर आ रहे पंडितों का स्वागत् सत्कार एवं पावन धरा की पवित्र मिट्टी के दर्शन लाभ लेने का शुभ अवसर है।
श्री राम दरबार कमेटी ने सभी श्रद्धालुजनों से अपील की है कि अपने परिवार व इष्ट मित्र जनों के साथ जरूर पधारें।

