कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा शहर के डीडीएम रोड पर निर्मित राम दरबार अब पूरी तरह से आकार ले चुका है। मंदिर का निर्माण खास संगमरमर के पत्थर से किया गया है जिसका उपयोग अयोध्या के राम मंदिर में भी हुआ है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 12 जून को की जाएगी। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज जी मौजूद रहेंगे दोपहर 12:30 बजे शुभ मुहूर्त में प्रभु श्री राम जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा,संध्या 4:00 बजे कोसाबाडी चौक से मोटरसाइकिल रैली ,संध्या संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचिका जया किशोरी द्वारा कथा वाचन का कार्यक्रम आयोजित है।
12 तारीख को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में होने वाले संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के मार्गों में परिवर्तन किया गया है।
परिवर्तित मार्ग
1. कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहन राताखार बाईपास से स्टेडियम रोड जा सकते हैं।
2.चाम्पा की ओर से आने वाले वाहन बरबसपुर बाईपास से रिस्दी मार्ग से आना-जाना कर सकते हैं।
3.दर्री से आने वाले वाहन सीएसईबी, महाराणा प्रताप, गुरु घासीदास चौक, मुड़ापार बाईपास से आना-जाना कर सकते हैं।
वाहन पार्किंग
1. उरगा- कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहन सोनालिया स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
2. दर्री ,बालको, रिस्दी की ओर से आने वाले वाहन स्टेडियम में पार्क करेंगे।

