कोरबा

छापामार कार्यवाही में 400 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल किया गया जप्त

 

KORBA TRACK CITY NEWS कोरबा शहर के गोपालपुर क्षेत्र में स्थित इंडियन कारपोरेशन डिपो के सामने दिनदहाड़े डीजल पेट्रोल की चोरी की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गयी। पिछले कई दिनों से यहा हेरा-फेरी की शिकायत मील रही थी।
सूत्रों के अनुसार कोरबा शहर में गोपालपुर स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन डिपो के सामने एक यार्ड में छापा मारा गया।

 

बताया जा रहा हैं की एसडीएम कटघोरा ने फूड इंस्पेक्टर और अन्य लोगों के साथ छापा मारकर 400 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल जप्त किया हैं। प्रशासन ने संदेह जताते हुए कहा है कि यहां रखा डीजल-पेट्रोल उन टैंकरों से खरीदा जाता है जो इंडियन आयल कारपोरेशन के डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ भरकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रवाना होते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ टैंकर भी छापामार कार्यवाही के दौरान जप्त किए गए हैं।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button