बिलासपुर

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में जा रहे बस का एक्सीडेंट, लोगों की मौत

(ट्रैक सिटी)। बिलासपुर के बेलतरा के पास पीएम श्री मोदी जी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रहे बस का सुबह पांच बजे हाईवे पर हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हुआ है।
हाईवा में पीछे से आ रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की जांच जारी है।

जिसमें 3 लोगो के मौत की खबर है। मृतकों के नाम सजन पिता सोहन,30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4 माझा पारा जमदेई, थाना जयराम नगर सूरजपुर,02 सुखदेव सिंह पिता सोनसाय ,उम्र 40 वर्ष ,जमदेई थाना जयराम नगर,03 अकरम खान बस ड्राइवर, कुल घायल छह में से 2 लोग, लीलू गुप्ता जो कि मंडल अध्यक्ष है लटोरी सूरजपुर, विशंभर गंभीर रूप से घायल है जिन का इलाज अपोलो अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। बस में लगभग 40 लोग थे। पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई, तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद रहे। घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button