कोरबा(ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले के व्यस्ततम मार्गो में से एक कोरबा बुधवारी बाईपास मार्ग पर समय के साथ यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा हैं। जैसे-जैसे सड़क पर भीड़ बढ़ती जा रही है वैसे ही सड़क के दोनों ओर अवैध ठेला लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है जिस पर निगम के कर्मचारी काफी मेहरबान नजर आते हैं। कई बार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है निगम के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी ना हो ऐसा हो नहीं सकता।
इस मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ही बड़े वाहनों का आना-जाना लगातार बना रहता है । सड़क के दोनों ओर लगाए जा रहे ठेलो से स्वाभाविक है कि आने वाले समय में यातायात व्यवस्था बाधित होगी साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी। अभी तो ठेले लगाकर जगह कब्जा किया जा रहा है जो कुछ समय बाद पक्का निर्माण भी कर लेंगे जिसके बाद उन्हें खाली कराना पाना निगम के लिए काफी कठिन कार होगा।
निगम ने जिस प्रकार से कल मैगजीन भाटा में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया, अब देखना है कि बुधवारी बाईपास मार्ग पर लगे ठेला लगाने वालो पर कब करवाई करती हैं।

