कोरबा (ट्रैक सिटी)। दीपका पुलिस ने निजी स्कूल के उस शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है जिसपर ट्युशन के बहाने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने का आरोप हैं। छात्रा और उसके परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
बताया जा रहा हैं की इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता ट्युशन जाने से इंकार करने लगी। परिजनों ने जब पूछताछ की तब उसने रो-रोकर बताया कि शिक्षक पढ़ाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत करता है। जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय में छात्रा के कमजोर होने की बात कहकर शिक्षक उसे ट्युशन के लिये अपने घर बुलाता था।

