कोरबा

कोरबा नहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस..

कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी से कुछ दूर नहर में अज्ञात महिला का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की अंग्रजी शराब भट्टी से थोड़ी दूर आगे आज शाम कुछ बच्चे गर्म पानी वाले नहर से हसदेव नदी को जोड़ने वाले नाले में नहा रहे थे इसी दौरान उन्हें साड़ी में लिपटा महिला का शव पानी में तैरता दिखाl

जिसकी सूचना मिलते ही वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत कर शव को नाले से बाहर निकाला गया फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई है। शव की हालत देख का अंदाजा लगाया जा रहा है की शव 5 से 7 दिन पुराना होगा, शव के हाथों में गोदने का निशान है। लाश के साथ लाल व नीला पट्टी की साड़ी मिला है वही  शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया  गया है। साथ ही जिले के सभी के थाने चौकी में सूचना देकर पता लगाया जा रहा हैl

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button