कोरबा (ट्रैक सिटी) राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में दिनांक-19.08.23 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समाति कोरबा में देशभक्ति काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पर पुष्प, दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती की वंदना के साथ हुआ। मंच पर मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई कोरबा की अध्यक्षा आशा आजाद “कृति” ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया,उन्होंने कहा कि एक साहित्यकार की सबसे बड़ी ताकत उनकी लेखनी होती है इसलिए कोरबा इकाई द्वारा जल्द ही एक नव पहल किया जाएगा जिसमें प्रतिवर्ष एक किताब निकालने का लक्ष्य बनाया गया है, प्रतिमाह गविभिन्न विषयों पर गोष्ठि एवं कार्यशाला का आयोजन काजा जाएगा। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कमलेश यादव जी “एसीएन न्यूज प्रधान संपादक” ने कार्यक्रम की खूब सराहना की व कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम प्रारंभ से ही राष्ट्र जागरण धर्म हमारा का उद्देश्य लेकर चल रहा है और सतत आगे बढ़ रहा है, साहित्य जगत में नव उत्थान कार्य निरंतर होते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सभी साहित्यकारो ने ओजपूर्ण देशभक्ति रचनाओं का काव्यपाठ किया व सभी ने इस स्वर्णिम पल का बेहद आनंद उठाया। काव्यपाठ करने वाले सभी साहित्यकारों को राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा मंचासीन अतिथियों के करकमलो प्रमाणपत्र व कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से मोहम्मद युनूस दनियालपुरी संरक्षक, दिलीप अग्रवाल जिला संयोजक कृष्ण कुमार चंद्रा प्रमुख सलाहकार, गीता विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, जे. पी. श्रीवास्तव, एसके साहू , अंजना सिंह, डॉ मंजुला साहू , मंजुला श्रीवास्तव, जमुना गढे़वाल कविता जैन, फिरोजा खान, रेशमा ठाकुर, घनश्याम तिवारी, हिमांशु चतुर्वेदी, मनीष कुमार एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन डिकेश्वर साहू व अंतिम सत्र का संचालन मंजुला श्रीवास्तव ने किया।

