कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी चौक के समीप कैप्सूल वाहन चालक ने वाहन चलाते हुए विद्युत पोल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्सूल वाहन चालक घंटाघर क्षेत्र जा रहा था इसी दरमियान यह हादसा घटित हुआ। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन एक बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई। विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व सिविल लाइन थाना में इस घटित घटना की सूचना दे दी गयी हैं।

