कोरबा

“सेवा दिवस” के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन

कोरबा 18 सितंबर (ट्रैक सिटी) 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दिन भाजपा के सदस्यों ने देशभर में सेवा दिवस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने रक्त शिविरों, रक्तदान कार्यक्रमों एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवम् प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप मे मनाकर कोसाबाड़ी मंडल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कोसाबाडी मंडल के महामंत्री पिंकू रंजन ने बताया कि  भारतीय जनता युवा मोर्चा कोसाबाडी मंडल द्वारा संवेदना ब्लड बैंक में लगे शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों ने मिलकर रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान किया

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button