कोरबा, 22 सितंबर (ट्रैक सिटी) देवकीनंदन ठाकुर महाराज के सानिध्य में 16 से 22 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड, हाईस्कूल परिसर, गोकुल धाम के पास कटघोरा, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई।
कथा में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पधारे। देवकीनंदन ठाकुर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम लला मंदिर का जनवरी माह में प्रधान मंत्री लोकार्पण करेंगे मैं यहाँ आप सब को निमंत्रण देने आया हूँ।”

