ए.सी.सी.यू. बिलासपुर, थाना तारबाहर व थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही
अनावेदक महेश हर्जपाल एवम् प्रदीप वाधवानी के कब्जे से भारी मात्रा में अलग अलग फ्लेवर के नशे की सामग्री हुक्का पाइप हुक्का सेट आदि बरामद।
बिलासपुर,10 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) 8 अक्टूबर को सिंधी कॉलोनी हरदास गेट के पास यश ऑल इन वन पान दुकान के संचालक महेश हर्जपाल अपने पान दुकान में अवैध रूप से हुक्का पिलाने का सामग्री बेच रहा था , सूचना तस्दीकी पर थाना सिविल लाइन एवं ए सी सी यू बिलासपुर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर हुक्का के अलग-अलग फ्लेवर, हुक्का पाइप, हुक्का सेट कीमती करीब ₹10 हजार जप्त कर धारा 6 एवम् 24 कोटपा एक्ट के अधीन कार्यवाही की गई है ।

इसी प्रकार तारबाहर स्टायल बेल्ट शो रूम के संचालक प्रदीप कुमार वाधवानी के द्वारा अवैध रूप से हुक्का सामग्री बिक्री करने की सूचना पर अलग-अलग फ्लेवरयुक्त हुक्का, पाइप, हुक्का सेट कीमती करीब ₹ 55000 जप्त कर धारा 6 एवं 24 कोटपा एक्ट के अधीन कार्यवाही की गई है।

