कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय बेसबॉल क्रीडा प्रतियोगिता 202324 का आज समापन हुआ बालक बालिका 14 एवं 19 में वर्ग के बेस पर मैच में छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों में जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय बेसबॉल क्रीडा प्रतियोगिता के आज समापन समारोह मे बतौर अतिथि के रुप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति श्याम सुंदर सोनी वार्ड, पार्षद धनसाय साहू जिला ओलंपिक संघ के सदस्य सुशील गर्ग उपस्थित थे। आए अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व कप देकर सम्मानित करते हुए प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि श्री पटेल ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी एक अहम हिस्सा है।

