कोरबा

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेहद जहरीला कॉमन करैत (Common Krait), जिसे स्थानीय रूप से घोड़ा करैत कहा जाता है, दिखाई दिया,सांप के नजर आने से पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

*समय पर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा* 

पुलिस लाइन जैसे रिहायशी क्षेत्र में जहरीले सांप का मिलना परिवारों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया था,जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सावधानियों के साथ कॉमन करैत का रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से रखा गया, ताकि किसी भी व्यक्ति या सांप को नुकसान न पहुंचे,इस दौरान पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने राहत की सांस ली, समय पर रेस्क्यू होने से संभावित सर्पदंश की घटना टल गई।

*सफाई एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर परिवारों ने जताई नाराजगी* 

घटना के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने परिसर की सफाई व्यवस्था और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की कमी को लेकर चिंता जताई,उनका कहना था कि अंधेरे और आसपास की सफाई व्यवस्था में कमी के कारण जहरीले सांपों के दिखाई देने पर खतरा बढ़ सकता है,विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवारों ने आवश्यक व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।

परिवारों ने संबंधित विभाग से पुलिस लाइन में पर्याप्त रोशनी, नियमित सफाई और रिहायशी क्षेत्र के आसपास बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

*जितेंद्र सारथी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को कराया अवगत* 

जितेंद्र सारथी ने मौके पर ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर पुलिस लाइन में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की कमी और सफाई व्यवस्था से संबंधित परिवारों की समस्याओं की जानकारी दी,उन्होंने अधिकारियों के समक्ष रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए रोशनी एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने की आवश्यकता रखी,इस पर उच्च अधिकारियों ने जल्द ही संज्ञान लेकर आवश्यक व्यवस्था ठीक कराने की बात कही।

*घरों के आसपास सफाई रखें, बच्चों को अंधेरे में खेलने से रोकें* 

जितेंद्र सारथी ने पुलिस लाइन सहित सभी रिहायशी क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों के आसपास नियमित रूप से सफाई रखें, झाड़ियों, कचरे और अनावश्यक सामान को जमा न होने दें,बच्चों को अंधेरे में बाहर खेलने से रोकें और रात के समय बाहर निकलते समय पर्याप्त रोशनी का उपयोग करें,उन्होंने कहा कि जहरीले सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

*सर्पदंश होने पर तत्काल अस्पताल जाएं* 

जितेंद्र सारथी ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, सर्पदंश की स्थिति में चिकित्सकीय उपचार ही सबसे महत्वपूर्ण है।

Wildlife Rescue Team Korba (Nova Nature)सर्प एवं वन्यजीव रेस्क्यू सहायता: 8817534455 / 7999622151

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button