कोरबा

पताड़ी पावर प्लांट में घटना के बाद धुएं का घना गुबार, अलर्ट सायरन बजने से बढ़ी चिंता

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के पताड़ी स्थित पावर प्लांट में किसी घटना की सूचना सामने आ रही है। प्लांट परिसर से उठते धुएं के घने गुबार का वीडियो सामने आया है। वहीं, स्थिति को लेकर अलर्ट रहने के लिए सायरन भी बजाए गए हैं ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

प्रारंभिक तौर पर वॉल खुलने की बात कही जा रही है, लेकिन घटनास्थल से उठते धुएं के विशाल गुबार और  बज रहे सायरन को देखते हुए घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

फिलहाल घटना के कारणों, किसी के घायल होने या जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वास्तविक स्थिति की पुष्टि प्लांट प्रबंधन या प्रशासन की आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button