मुंगेली

किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध – डिप्टी सीएम श्री साव

जिले के 01 लाख से अधिक किसानों के खाते में 512.23 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि की अंतरित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली, ट्रैक सिटी / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत आज जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसानों के बैंक खाते में 512.23 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिला मुख्यालय से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 24 लाख 75 हजार पंजीकृत किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए अंतरित की और वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए किसानों को बधाई दी। इस अवसर पर जिले के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मानस मंच लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज किसानों के लिए उत्साह का दिन है, हर तरफ किसानों के चेहरे में खुशहाली दिखाई दे रही है। ये खुशहाली कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य से अंतर की राशि मिलने की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही तीन महीने में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृति, 12 लाख किसानों के खाते में बकाया बोनस राशि का भुगतान, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत राशि अंतरण और आज 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में कृषक उन्नति योजना के तहत राशि अंतरण किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब व किसान की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत प्राप्त पैसा आपकी मेहनत और अथक परिश्रम की कमाई है, इस पैसे का उपयोग परिवार की तरक्की, बेहतरी और बच्चों के शिक्षा में जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के जीवन में खुशहाली व तरक्की नहीं आएगी, तब तक प्रदेश की तरक्की नहीं होगी। उन्होंने प्रदेश सहित क्षेत्र के किसानों को बधाई दी।
कलेक्टर राहुल देव ने योजना के संबंध में जानकारी दी और कहा कि शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश और उन्नत कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू किया गया है। इस योजना से सभी किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि 512.23 करोड़ रूपए की राशि केवल मुंगेली जिले के किसानों के खाते में अंतरित हुआ है। इसके लिए उन्होंने किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम जी. एल. यादव, उप संचालक कृषि डी. के. ब्यौहार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक भूपेन्द्र सिंह, कोमल गिरी गोस्वामी, श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा, विनय साहू, गुरमीत सलूजा, धनेश साहू, श्रीमती अंजना देवी दास, धनीराम यादव, दिनेश कुमार साहू, महाजन जायसवाल और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया।
कृषक उन्नति योजना के तहत जिला मुख्यालय मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर तथा पथरिया के उन्मुक्त खेल मैदान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुंगेली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लखनलाल साहू और पथरिया के कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि मिलने पर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत आज जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसानों के बैंक खाते में 512.23 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड के 36 हजार 56 किसानों के खाते में 189.81 करोड़ रूपए और पथरिया विकासखण्ड के 26 हजार 983 किसानों के खाते में 151.22 करोड़ की राशि अंतरित की गई।

विभिन्न विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मानस मंच लोरमी में 5848.99 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने 2414.35 लाख रूपए की लागत से मुंगेली-लोरमी सड़क मार्ग मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 459.28 लाख रूपए की लागत से बिठलदह से नवापारा सड़क, 654.30 लाख रूपए की लागत से ग्राम कंतेली-सूरजपुरा-डिंडौरी-कोयलारी सड़क मार्ग, 770.96 लाख रूपए की लागत से ग्राम डुमरहा से मेघापारा नहर होकर पहुंच मार्ग, 183.56 लाख रूपए की लागत से खैरवार-बघमार-अमलडीही सड़क मार्ग, 203.27 लाख रूपए की लागत से डी-1 नहर से पठारीकापा सड़क मार्ग, 371.75 लाख रूपए की लागत से सेमरचुवा-नवागांव से बटहा सड़क मार्ग, 137.60 लाख रूपए की लागत से अखरार से श्मसान घाट सड़क मार्ग, 199.71 लाख रूपए की लागत से तिलकपुर से झलरी सड़क मार्ग और 454.21 लाख रूपए की लागत से पुलिया सहित सरईपतेरा-हरदीबांध-उरईकछार सड़क मार्ग का शिलान्यास किया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button