सारंगढ़ -बिलाईगढ़

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू व एसपी पुष्कर शर्मा ने ली होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सारंगढ-बिलाईगढ़ (ट्रैक सिटी)/ होली पर्व के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी पुष्कर शर्मा उपस्थित थे। यह बैठक आगामी होलिका दहन व रंग पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम कलेक्टर ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए होली पर्व को पूर्ण रूप से शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने व इस पर्व को किसी भी प्रकार से परेशानी पैदा करने वाला ना बनाने की अपील की। एसपी शर्मा ने सभी को हेलमेट पहनने व सावधानी से वाहन चलाने व होलिका दहन सुरक्षित स्थानों पर करने व किसी भी प्रकार की फूहड़ता ना करने या त्यौहार के नाम से किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान ना करने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पुलिस टीम या 112 की टीम को सूचित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करने‌ की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने कानून व्यवस्था, पुलिस गश्त ,एनाऊंसमेंट अपील कराने, विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सम्बन्धी सुझाव दिए गए। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर शैलाभ साहू, एसडीएम वासु जैन, एएसपी चंदेल सहित जिले के पत्रकार गण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button