Korba

समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल ने मेडिकल कालेज अस्पताल को भेंट किये सीलिंग फैन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,ट्रैक सिटी।  मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा को जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कोरबा के संरक्षक और विख्यात समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल और उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने पांच नग सीलिंग फैन भेंट किया। इनका उपयोग अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए बढ़ाये जा रहे वार्ड में किया जाएगा।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, एम.एस. डॉ. गोपाल कंवर और डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर ने संयुक्त रूप से यह भेंट स्वीकार किया।
डॉ. रविकांत जाटवर ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने के कारण जरूरतमंद मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन लगभग 800 लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी वृद्धि हो रही है, जिसे देखते हुए वार्डों में इजाफा किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा सके। इस दृष्टि से अस्पताल में बढ़ाई जा रही सुविधाओं में शासन के स्तर पर दी जा रही सहायता के अतिरिक्त, अगर नगर के समाजसेवी आगे बढ़कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, तो अस्पताल का विस्तार करने में सुविधा होगी। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों को अस्पताल का अवलोकन करने, सुविधाओं में विस्तार के लिए आवश्यक सुझाव देने और अस्पताल को श्रेष्ठ चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने में आगे आकर योगदान देने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button