Raipur

दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने का काम हमारे नरेंद्र मोदी जी ने किया है – विष्णुदेव साय

देश के सर्वोच्च पद पर हमारे आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी बैठी है

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लिए सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मानकर काम किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था मेरी यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार रहेगी और आज हमने देखा है कि मोदी जी ने 10 साल गरीब लोगों के लिए ही काम किया है। गरीब लोगों के लिए शौचालय निर्माण, जनधन खाता खुलवाने का काम किया, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और माता बहनों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर देने जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया और 22 जनवरी को 500 साल के संघर्ष के बाद और लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद श्री राम झोपड़पट्टी से अब मंदिर में विराजमान हुए हैं। दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने का काम श्री मोदी ने किया है। इन 10 सालों में सभी तरफ विकास किया है अब हमें उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर माह के पहले ही सप्ताह में महतारी वंदन की राशि खाते में आ जाएगी। हमारे वनवासी लोगों के लिए तेंदूपत्ता मतलब हरा सोना की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से की जाएगी। चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी। रामलला दर्शन यात्रा शुरू कर दी है। हमारी सरकार ने तीन महीने में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। बाकी वादे हमारी सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी। श्री साय ने कहा कि आप यह मानकर चलिए कि भोजराज नहीं, मुख्यमंत्री प्रत्याशी है और पूरी सरकार आप लोगों के विकास का काम करेगी। आने वाले 26 अप्रैल को प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका एक वोट आपके 5 साल का भविष्य तय करेगा। विकास का काम जो चल रहा है और जो श्री मोदी जो काम कर रहे हैं वह आगे भी 5 साल ऐसे ही चलता रहे, इसलिए जरूरी है 26 अप्रैल को आप लोगों का बहुमूल्य वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप में बटन दबाकर प्रदान करें और भोजराज नाग को भारी मतों से विजयी बनाएं। श्री साय ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर हमारे आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बैठी हैं। यह काम भी श्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है आज इतना बड़ा सम्मान हमारे आदिवासी समाज के लिए गौरव बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है।

जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजने के लिए संकल्पित हो चुकी है : किरण देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देकर सरकार बनाई, अब लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजने के लिए संकल्पित हो चुकी है, यह हम पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं। ये चुनाव मोदी जी का है और हम सभी को मिलकर तीसरी बार श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाएं आज मोदी जी की बदौलत छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच रही हैं। श्री देव ने कहा कि घर-घर शौचालय बनाने, गरीब परिवार का जनधन खाता खोलने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया। किसानों की चिंता भाजपा ने की और उनकी बेहतरी के लिए अनेक योजनाएँ शुरू कीं। किसानों के खाते में और गरीब किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि देने का काम किया। बच्चियों के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरुआत की, उज्जवला गैस योजना के तहत बहनों की चिंता की। कल्याणकारी योजनाएँ लाकर चहुँमुखी विकास का काम भाजपा की सरकार ने किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी गाँव-गरीब का विकास किया, सभी समाज, धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों की बिना भेदभाव के चिंता की। कोरोना कल में सबकी जान बचाने का काम किया, देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगा है और यह वैक्सीन देने का काम श्री मोदी ने किया। सिर्फ देश में नहीं बल्कि 126 देश में वैक्सीन भेजकर दुनियाभर में लोगों की जान बचाने का काम श्री मोदी ने किया है और कोरोना समय से लेकर अभी तक और आने वाले पांच वर्षों में गरीब परिवारों में मुफ्त के चावल देने का काम मोदी ने किया है। श्री देव ने कहा कि हमारे किसान भाई हमेशा बोलते थे की कांग्रेस 2500 रुपए दे रही है पर यह बताना चाहूंगा कि 2500 रुपए कांग्रेस नहीं देती थी, कांग्रेस सिर्फ 270 रु. दे रही थी, वह भी चार किश्तों में। भाजपा ने किसानों की चिंता करते हुए धान का मूल्य 3100 रु. किया। हमारी माताओं बहनों के लिए भाजपा ने विचार किया और प्रत्येक महीना 1000 रुपए बहनों के खाते में डालने का काम शुरू किया। ऐसी कई कल्याणकारी योजनाएं है जिसे मोदी सरकार और विष्णु देव सरकार पूरा कर रही है। सिर्फ तीन महीने की सरकार में इतना काम और एक तरफ 5 साल की अत्यंत अत्याचारी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार ने कुछ भी नहीं दिया। युवाओं, महिलाओं, किसानों को छला।

आज देश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को ठुकरा रही है : अरुण साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज सभी कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज सभी समझ चुके है कि कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नाव है, जिसे छोड़कर सब भाग रहे हैं क्योंकि आज कांग्रेस पार्टी के पास न नेता हैं, न नीयत है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में टिकट के लिए इनके पास लोग नहीं है। किसी को भी कहीं भी भेजा जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय में तो अब अनशन भी चालू हो गया है और उनके ही कार्यकर्ता उनके खिलाफ चिठ्ठी लिख रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को कांग्रेस के नेता नहीं मान रहे हैं तो जनता कहां से इन्हें अपना नेता मानेगी? श्री साव ने कहा कि जिस पार्टी में अपने प्रत्याशी की कदर नहीं है, उसकी कदर जनता क्यों करेगी? हालत यह हो गए हैं कि बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक बड़े पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए हैं । श्री साव ने कहा कि अभी 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और कांग्रेस पार्टी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न्योता भेजा गया और कांग्रेस पार्टी ने उसे न्योता को ठुकरा दिया था। यह छत्तीसगढ़वासियों का भी अपमान था और यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने छत्तीसगढ़ के भाँचा श्री राम का अपमान किया। ऐसी पार्टी को जनता कहां से वोट देगी? आज देश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को ठुकरा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को ठुकराना है और कमल के फूल में बटन दबाकर 11 प्रत्याशियों को विजय बनाकर सभी 11 सीटों पर कमल खिलाना है।

कांकेर के विकास की रफ्तार को धार देने के लिए भाजपा जरूरी : भोजराज

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि कांकेर तेजी से आगे बढ़ रहा है इसकी विकास की रफ्तार को धार देने के लिए भाजपा जरूरी है। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालो में कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार की गाथा आपने खूब देखी अब इन्हें फिर सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

इस दौरान मंच पर बालोद जिलाध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार, राजेश ताम्रकार, जयेश ठाकुर, राकेश यादव, चमन देशमुख, रुपेश सिन्हा, मनीष भारती, राकेश द्विवेदी, सोमेश्वरी, होरीलाल रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button