रायपुर- कांकेर

कांकेर में नामांकन रैली में गरजे सीएम साय।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग ने भरा नामांकन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है – विष्णुदेव साय*

*प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं – विष्णुदेव साय* 

रायपुर/काँकेर (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज कांकेर में नामांकन भरा। इस दौरान नामांकन रैली की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं। साय ने मंगलवार को काँकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिले के मद्देनजर भाजपा द्वारा आयोजित महती रैली को संबोधित कर अपील की कि श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए काँकेर से श्री नाग को सांसद बनाकर संसद भेजना है।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस व उसकी पिछली भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फँसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है और भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर संसद भेजना है। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने मोदी की गारंटी में की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने स्वीकृति अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में दी गई। प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3,716 करोड रुपए का का भुगतान कर दिया गया है। भाजपा जो कहती है उसे करती है। प्रदेश में इस वर्ष रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 31 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से की गई है। प्रदेश के किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भेज दी गई है। महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की शुरुआत 10 मार्च को कर दी गई है। अब महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह एक तारीख से 7 तारीख के बीच में भेज दी जाएगी। भाजपा की प्रदेश सरकार जिस प्रकार से तेजी से कार्य कर रही है उससे कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।

*जनता डबल इंजन की सरकार का महत्व समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए तैयार है – किरण सिंह देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है, भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी सभी लोगों तक शत प्रतिशत पहुँचाई जाएगी। श्री देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी में किए गए अधिकांश वादे अपने तीन माह के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है। प्रदेश के किसानों से ₹3100 में धान की खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए प्रतिमाह महिलाओं के खातों में भेजने की शुरुआत विगत माह से कर दी गई है। तेंदूपत्ता संग्रहको से 5500 रूपए में तेंदूपत्ता खरीदी की स्वीकृति दे दी गई है। अपने वादे के मुताबिक भाजपा कार्य कर रही है आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह कार्य आगे भी जारी रहे, इसके लिए हमें आगामी लोकसभा चुनाव में काँकेर सहित पूरे प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है ताकि देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और देश जिस गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, उस गति को निरंतर बनाए रखें। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार का महत्व समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में काँकेर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाने के लिए तैयार है।

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान की तरक्की और बेहतरी के काम कर रहे हैं – अरुण साव*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो गांव, गरीब, किसान की तरक्की और बेहतरी के काम किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताते हुए श्री साव ने कहा कि देश के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया, देशवासियों को तीन-तीन टीके मुफ्त में लगवाकर हर वर्ग के कल्याण का काम श्री मोदी ने किया। कोई भूखा न सोये, इसके लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन दिया। देश में पहली बार एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर बिठाया। मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय खुलवाए। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को कोर्ट से सजा हुई है। आज राहुल गांधी जमानत पर बाहर है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराकर श्री राम का अपमान किया।

*जनहित में निर्णय लेने का काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने किया – केदार कश्यप*

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व आज पूरी दुनिया में है और भाजपा 400 सीटों में जीतने जा रही है। भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है। भूपेश बघेल कहते हैं कि हमारे जो कार्यकर्ता हैं, वह स्लीपर सेल के रूप में काम करते हैं। यह उनकी मानसिकता है। स्लीपर सेल मतलब एक आतंकवादी संगठन के सेल होते हैं। क्या कांग्रेस के नेता के निचले स्तर के कार्यकर्ता को स्लीपर सेल मानते हैं? क्या वह आतंकवादी संगठन के साथ हैं? प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से जनहित में निर्णय लेने का काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने किया। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कश्मीर से धारा 370 हटाई। तेंदूपत्ता की कीमत पिछली बार 4000 थी लेकिन 4000 कीमत होने के बाद भी चार दिन तेंदूपत्ता की तोड़ाई नहीं होती थी लेकिन भाजपा सरकार ने 17 लाख मानक बोरा खरीदी करने का निर्णय लिया है और 15 दिन खरीदेंगे। उसके साथ-साथ हमारे तेंदूपत्ता संग्रहको को बीमा की राशि है, छात्रवृत्ति है, यहां तक की चरण पादुका का भी वितरण किया जायेगा।

इस दौरान मंच में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, मंत्री राम विचार नेताम, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद मोहन मांडवी, विधायक धरमलाल कौशिक, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया, दीपेश अरोड़ा, पिंकी शिवराज शाह, भारत मटियारा, अभिषेक सिंह, यशवंत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन कांकेर के नामांकन रैली सभा में उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button