सारंगढ़ -बिलाईगढ़

8 जिलों के आवेदकों से तारमिस्त्री परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) रायगढ़ के द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2024 के माह-जुलाई में आयोजित की जाएगी। समस्त संबंधित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आवेदनकर्ता का योग्यता आठवी उत्तीर्ण और किसी भी नियोक्ता जिसके पास फैक्ट्री लाइसेंस हो, उनके अधीन दो वर्ष का कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता इस परीक्षा हेतु कार्यालयीन अवधि में से निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (वि.सु.) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छ.ग. शासन रायगढ़ संभाग रायगढ़ दुर्गा चौक उत्तर चक्रधरनगर रायगढ़ (छ.ग.) पिनकोड 496001 में डाक द्वारा या सीधे 30 अप्रैल 2024 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उक्त कार्यालय या मोबाइल नंबर 9424193036, 9977165344 से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button