Korba

09 अप्रेल मंगलवार से आमजन के लिए खुलेगा अप्पू गार्डन का वेव्ह पूल

सप्ताह में 03 दिन - मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को होगा संचालित 

कोरबा, ट्रैक सिटी। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सी एस ई बी चौक के समीप स्थित विवेकानंद उद्यान-अप्पू गार्डन में स्थित वेव्ह पूल को 09 अप्रेल मंगलवार से आमजन के उपयोग हेतु खोल दिया जायेगा। वेव्हपूल सप्ताह में 3 दिन मंगलवार शुक्रवार व रविवार को संचालित होगा तथा सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक केवल परिवार व महिलाओं के लिए एवं 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पुरुषों के लिए खोला जाएगा।

यहां उल्लेखनीय है कि लोगों को कृत्रिम समुद्री लहरों का लुत्फ उठाने के लिए निगम द्वारा विवेकानंद उद्यान में वेव्ह पूल का संचालन वर्षों से किया जा रहा है , वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए 9 अप्रैल मंगलवार से पुनः वेव्हपूल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा तथा सप्ताह में तीन दिन उक्त तिथि व समय पर संचालित होगा । वेव्हपूल के उपयोग हेतु शुल्क निर्धारित है तथा इस हेतु महिला व पुरुषों के लिए 75 रुपए एवं 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये शुल्क रखा गया है ।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button