रायगढ़

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

Track city. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।

इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।महानदी घाट पर शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे

कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था।

नाव में करीब 70 लोग थे सवार

ये हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था।

गोताखोरों की टीम कर रही रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया। सुबह होने के बाद शनिवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button