Korba

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 20 मई से।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिले में संचालित खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों में 20 मई से 09 जून 2024 तक किया जायेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित स्थलों में हॉकी खेल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, बाल्को में कोच गोपाल दास महंत, द्वारा, व्हॉलीबॉल खेल एस.ई.सी.एल. कोरबा में सुशील गर्ग, एवं शा.उ.मा.वि. कटघोरा सुमित सिंह, द्वारा, फुटबॉल खेल बांकीमोगरा, संजय विश्वास, एवं दोंदरो में शिवम सिंह, द्वारा, किक बाक्सिंग खेल सी.एम.ए. अकेडमी, डी.डी.एम रोड कोरबा एवं एस.ई.सी.एल.कोरबा में तारकेश मिश्रा द्वारा, ताईक्वांडो खेल एन.टी.पी.सी. खेल मैदान/ए.सी.बी.दर्री/सी.एम.ए अकेडमी डी.डी.एम रोड कोरबा में अनिल द्विवेदी, एवं लोकेश राठौर द्वारा, तीरंदाजी खेल एस.ई.सी.एल खेल मैदान कोरबा में सेद कुमार यादव द्वारा, खो-खो खेल विद्युत गृह, शंकर सुवन गोपाल/शा.मा.शाला चैनपुर करतला में श्री पी.मिंज द्वारा, कबडडी खेल डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, बाल्को/रविदास मानिकपुरी द्वारा, टेबल टेनिस खेल सामुदायिक भवन आदर्श नगर कुसमुण्डा में सुरेश जायसवाल द्वारा, जूडो-म्यूथाई कलरिपयतु खेल आदर्श नगर कुसमुण्डा एवं सेंट थोमस पब्लिक स्कूल दीपका में श्री कमलेश देवांगन द्वारा, ड्रैगन मार्शल आर्ट श्री अजीत शर्मा द्वारा बेसबॉल सुश्री नेहा जायसवाल द्वारा, क्रिकेट, एस.ई.सी.एल.कोरबा/शा.उ.मा.वि.कटघोरा एवं शा.उ.मा.वि.सिंघिया, पोंड़ी उपरोड़ा में, श्री विशाल दुबे द्वारा, मलखम्भ शा.उ.मा.वि.सिंघिया,पोंड़ी उपरोडा एवं रग्बी खेल आई.टी.आई.मैदान पाली में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इसी तरह पीएम श्री शाला शा.प्रा.स्कूल,कोरबा शहर किक बाक्सिंग अंकुश यादव द्वारा शा.प्रा.स्कूल,चाकामार खो खो, कबडडी, एथेलेटिक्स यशवंत द्वारा शा.प्रा.स्कूल, ज्योतिनगर खो-खो, कबडडी, एथेलेटिक्स इन्द्र नारायण द्वारा शा.प्रा.स्कूल,पकरिया खो खो,कबडडी, एथेलेटिक्स विजय राजवाड़े द्वारा शा.प्रा.स्कूल, कुसमुण्डा खो खो, कबडडी, एथेलेटिक्स डिम्पल वैष्णव द्वारा शा.प्रा.स्कूल, बसंतपुर खो खो, कबडडी, एथेलेटिक्स अखतरुलइमान खान द्वारा शा.प्रा.स्कूल,पाली खो खो,कबडडी,एथेलेटिक्स ओमप्रकाश यादव द्वारा शा.प्रा.स्कूल,सैला खो खो,कबडडी, एथेलेटिक्स सुमन प्रसाद द्वारा शा.प्रा.स्कूल,मेराई खो खो,कबडडी एथेलेटिक्स अश्वनी कुमार द्वारा एकलब्य संयुक्त उ.मा.वि.छुरीकला व्हॉलीबाल, एथलेटिक्स, बेसबॉल नितिन कश्यप एवं नेहा जायसवाल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण षिविर का मूल उददेश्य नौनिहालों के मन में खेल भावना प्रेरित कर खेल क्षेत्र की ओर अग्रसर करना तथा उन्हे रूचि अनुसार खेल की बारीकियों को समझाना जिससे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

खेल अधिकारी ने बताया कि सभी चिन्हित खेलों को कोच/वरिष्ठ खिलाडियों के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में आने वाले नौनिहालों को प्रशिक्षित किया जायेगा, खेल अधिकारी ने अनुरोध किया है कि, शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button