Janjgir-champa

कलेक्टर एवं एसपी ने किया 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ।

बार - बार प्रयास करने से जीत अवश्य मिलती है - कलेक्टर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए 20 मई से 09 जून 2024 तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बास्केटबॉल मैदान जांजगीर में किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा विकसित करने में मदद करेगा। जिले में खेल अधोसंरचना एवं खिलाड़ियों की सुविधा विस्तार हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी हार अंतिम हार नहीं है। हमें बार-बार प्रयास करना करते रहना चाहिए, क्योकि बार – बार प्रयास करने से हमें जीत अवश्य मिलती है। खेल से हमें बहुत कुछ सीखने की मिलता है। मैदानी खेल से मानसिक व शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा खेलों का अपना विशेष महत्व है। जिसके माध्यम से हम खेल भावना एवं टीम के रूप में कार्य करने की प्रवृति एवं अन्य चीजो को सीखते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षण दे रहें प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी बच्चों को अच्छी से अच्छी प्रशिक्षण दे व बच्चों के अंदर छुपे हुए प्रतिभा को बाहर लाएं। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पसंद के खेल की प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न खेल एसोशियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

*यहां – यहां होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

बास्केटबाल प्रशिक्षण का आयोजन बास्केटबाल मैदान जांजगीर में, हैण्डबाल खेल प्रशिक्षण हैण्डबाल मैदान जांजगीर में, फुटबाल हाई स्कूल मैदान जांजगीर में, हॉकी ध्यानचंद्र हॉकी खेल मैदान जांजगीर में, वालीवाल सिटी क्लब जांजगीर में, नेटबाल, कराते, फैसिंग हाई स्कल मैदान जांजगीर में एवं सॉफ्टबाल, बैशबाल खेल प्रशिक्षण का आयोजन मेला ग्राउन्ड शिवरीनारायण में आयोजित होगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button