मुंगेली

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, 07755-264440 पर कर सकते हैं सम्पर्क

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली / कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालीक राहत उपाय के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में तहसील कार्यालयों में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्षों से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री भूमिका तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर ने समस्त वर्षामापक केन्द्रों पर यंत्रों का उचित संधारण करने, पहुंचविहीन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के दौरान पर्याप्त खाद्य सामाग्री, नमक, कैरोसिन, जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता के लिए कुंओं व हैण्डपम्पों के लिए ब्लीचिंग पावडर की उपलब्धता, प्रतिवर्ष बाढ़ आने वाले क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने एवं वहां के लोगों के सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए कैम्प आदि के साथ विशेष व्यवस्था करने, बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित जवानों को तुरन्त रवाना करने, नगरीय निकायों के नाले-नालियों में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button