Korba

महतारी वंदन योजना का लाभ से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से मजबूत’।

योजना से अपने दैनिक आवश्यकताओं व निजी जरूरतों की पूर्ति करने में हुई सक्षम: हितग्राही पूर्णिमा द्विवेदी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूर्णिमा ने प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। योजनांतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह राशि सीधे अंतरित होने से यह उनके विपरीत परिस्थितियों का सहारा बन गया है।

योजना से लाभान्वित हुई कोरबा के दादर खुर्द की रहने वाली पूर्णिमा द्विवेदी ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि समाज के मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार के महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है। पूर्णिमा ने बताया कि उनके पति श्री कुंज बिहारी द्विवेदी गांव के ही मंदिर में पुजारी है। उनके परिवार में उनके पति सहित दो छोटे बच्चे है। हितग्राही ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चाे में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी छोटी जरूरतों का प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने दोनों बच्चों के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रबंध भी कर पा रही हैं। साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए बचत भी कर रही है। पूर्णिमा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना को लागू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने का कार्य किया है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूर्णिमा ने प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button