Korba

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में कटघोरा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

दो कथित आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में “सजग कोरबा” अभियान के तहत अपराध पर अंकुश लागाने सतत प्रयास किया जा रहा है।
जिसके तारतम्य में कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुमान निवासी पर सन 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला है, तो वहीग्राम पुछापारा निवासी पर भी सन 2023 में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट वीडियो करने का मामला सामने आया है।
सायबर टीप लाइन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु कोरबा जिला जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा व एसडीएम कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दोनों कथित आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों कथित आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।
इस गिरफ्तारी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उपनिरीक्षक शिव कुमार कोसरिया, एएसआई राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक अजय खुटले, आरक्षक महेंद्र चंद्रा का अहम योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button