Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 जुलाई को पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को करेंगे सम्मानित।

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत करेंगे चेक वितरण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*श्रम मंत्री देवांगन भी रहेंगे मौजूद* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 जुलाई को सवेरे 10.30 बजे अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु-मुख्यमंत्री नोनी-बाबू, मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को एक-एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि एवं एक लाख रूपए स्कूटी क्रय करने हेतु कुल दो लाख रूपए का चेक प्रदाय करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इनमें कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिशा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता एवं उमा, कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका, सूरजपुर जिले से आयुषकुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनि एवं जिज्ञासा का नाम शामिल है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button