Korba

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

0 पहले चरण में कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में होगा शुरु

कोरबा (ट्रैक सिटी)। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की विशेष पहल पर अब कोरबा जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ –साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। पहले चरण में कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में इसकी शुरुआत होगी।
कोरबा श्रम नगरी है, परिजन काम के लिए सुबह से निकल जाते हैं। अक्सर ये देखा जाता है की श्रमिक परिवार के बच्चे भूखे पेट स्कूल जाते हैं, दोपहर में मध्यान्ह भोजन का समय 1:30 बजे तक खाली पेट अध्यापन करते हैं। इस वजह से अध्ययन में रुचि नहीं ले पाते हैं। इस तरह की परेशानी सभी ब्लॉक में प्राय: देखने को मिलता है। इस संबध में मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों में नाश्ता शुरू करने पत्र लिखा था।
मंत्री श्री देवांगन ने जिले के सभी ब्लॉक में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में नाश्ता शुरू की पहल पर ये योजना शुरू की जा रही है।
नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में सबसे पहले नाश्ता कोरबा में होगी प्रारंभ
नई शिक्षा नीति में स्कूलों में बच्चों को सुबह नाश्ता भी अनिवार्य किया गया है। इसकी शुरुआत प्रदेश में कोरबा से होने जा रही है। शासकीय स्कूलों में बच्चे अब सुबह आयेंगे, सबसे पहले उन्हें नाश्ता दिया जाएगा। बच्चे नाश्ता करने के बाद पढ़ाई करने क्लास में जाएंगे।
संपूर्णता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री ने की घोषणा
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित संपूर्णता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस संबध में घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस अभियान के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए तय किए गए लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। बच्चों को जब नाश्ता स्कूलों में मिलने लगेगा तो पढ़ाई में ज्यादा रूचि लेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है की शासकीय स्कूल अब मॉडल बने। बच्चों को हर सुविधा मिले। इस दिशा में कोरबा में नई शुरुआत होने जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button