Korba

दिगंबर जैन मंदिर का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा अंचल में बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम जैन मिलन समिति ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थापना दिवस के एक दिन पहले प्रात: कालीन भगवान आदिनाथ का अभिषेक पूजन कर प्रात: 9 बजे से 24 घंटे के अखंड भक्तांबर पाठ के साथ पूर्ण कर दूसरे दिन भगवान आदिनाथ का भक्तांबर विधान के साथ संपन्न हुआ। तत्पश्चात समस्त जैन समाज द्वारा परम गणाचार्य 108 श्री विराग सागर महाराज को विनियांजलि अर्पित की गई। जिसमें आचार्य के जीवन पर समाज के गणमान्यो ने उनके जीवन शैली त्याग, तपस्या एवं समाज के प्रति अपना उनका योगदान उपलब्धियां के बारे में प्रकाश डाला। जिसमें बताया गया कि आचार्य ने अपने जीवन में लगभग 400 मुनि एवं आर्यकाओं को दीक्षा दी।
तत्पश्चात जैन मिलन समिति द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट लेखा-जोखा बजट प्रस्तुत किया गया। मंदिर प्रांगण के विकास हेतु समाज के बीच चर्चा हुई। साथ ही पौधारोपण हेतु समाज के कई लोगों ने अपना योगदान देने हेतु सहमति प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक ओमप्रकाश जैन, डॉ प्रदीप जैन, शांत कुमार जैन, अजीत लाल जैन एवं जैन मिलन समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, तरुण नायक, मुकलेश जैन, शील चंद जैन, विशाल जैन, संजय जैन, देवेंद्र जैन, मिकी जैन, सनी जैन एवं महिला मंडल की ओर से रेणु नारद, स्नेहलता जैन, रेखा जैन, अंतिम जैन, ममता जैन, पाटनी परिवार आदि समस्त महिला मंडल की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव नेमीचंद जैन द्वारा किया गया। उक्त आशय की जानकारी दिनेश जैन उपाध्यक्ष द्वारा दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button