Korba

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 13 वर्षीय बच्ची की हुई मौत।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी सुनील दास महंत के घर के पीछे सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गढ्ढे में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था, जिसमें सुबह सुनील की 13 वर्षीय पुत्री दीक्षा महंत की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया की दीक्षा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी।

घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आपको बता दें बारिश के मौसम में भी घर अथवा घर के आसपास निर्माण कार्य किए जा रहे है। नीव के लिए गढ्ढे भी खोदे जा रहे है, जिनमें पानी भरने से इस तरह की घटना हो सकती है । ऐसे में सावधानी बरतने की की बड़ी आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि बच्चों को नदी नालों और पानी भरे गड्ढो से दूर रखें

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button