कोरबा

स्वागत गेट डिजाइन के लिए मिले करीब 200 प्रस्ताव, दशहरा उत्सव में पांच प्रतिभागी होंगे सम्मानित

कोरबा (ट्रैक सिटी)। शहर की नई पहचान और खूबसूरती को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित स्वागत गेट डिजाइन को शहरवासियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। 20 सितंबर को आवेदन की अंतिम तिथि तक निगम को करीब 200 डिजाइन और प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि शहरवासियों से स्वागत गेट के डिजाइन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय सीमा के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए डिजाइन प्रस्तुत किए। प्राप्त प्रस्तावों को देखने के बाद यह सामने आया कि शहरवासियों में अपने शहर के प्रति काफी जुड़ाव और उत्साह है।

अब प्राप्त सभी डिजाइनों में से पांच उत्कृष्ट प्रस्तावों का चयन किया जाएगा। आयुक्त के अनुसार, महापौर की अनुमति से नगर निगम की टीम द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित पांच प्रतिभागियों को आगामी दशहरा उत्सव के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

नगर निगम का उद्देश्य स्वागत गेट को आकर्षक बनाने के साथ-साथ उसमें कोरबा शहर की पहचान, संस्कृति और विशिष्टता की झलक शामिल करना है।

प्रतियोगिता में करीब 200 प्रस्ताव मिलने से निगम को शहरवासियों की रचनात्मक सोच और सहभागिता को जानने का अवसर मिला है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button