NEWS

राष्ट्रवादी मंच की प्रांतीय कार्यशाला में शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव

राष्ट्रवादी मंच के साथी समाज में राष्ट्रवाद की आवाज कर रहे बुलंद

 

ट्रैक सिटी। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव आज रतनपुर के सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में आयोजित राष्ट्रवादी मंच की प्रांतीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। श्री साव ने कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, राष्ट्रवादी मंच के साथी समाज में राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद कर रहे हैं। राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, राष्ट्र विरोधी ताकते सोशल मीडिया में अफवाह फैला रही है। राष्ट्रवादी मंच समाज के सामने सच उजागर करने का काम कर रहे हैं।

श्री साव कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका जाकर देश के खिलाफ बयान दिया। वहीं मेरे अमेरिका यात्रा के दौरान जब इस पर मीडिया ने प्रतिक्रिया चाही तो मैने कहा कि, ये अपने देश की बात है, इस पर देश में ही बात करूंगा। उन्होंने कहा कि, ध्यान रखना चाहिए कि, हम जहां जाए भारत का गौरव बढ़ाने का काम करें। ये राष्ट्रवादी सोच को दर्शाता है। और आप लोग इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यशाला में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व विधायक रजनीश सिंह,राष्ट्रवादी मंच के साथी गण सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button