NEWS

प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने शक्ति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) अंचल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 40वीं शहीद दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा के शक्ति स्थल तथा स्टेडियम परिसर में स्थापित इंदिरा प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय हो गई थी। उन्होने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने इंदिरा गांधी को नारी जगत में साहस की प्रज्जवलित ज्योति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को खुशहाल बनाने के लिए अपने कार्यकाल में देश को राष्ट्रीय एकता की माला में पिरोया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके अंतर्गत उल्लेखनीय परियोजनाओं पर कार्य किया। ऐसे कार्यों का लाभ देश और यहां के नागरिकों को मिल रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिये स्व. श्रीमती गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर विशिष्ट कार्यों को अंजाम दिया। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि युद्धकाल में महाकाली, रणचंडी बनकर मुकाबला करती रही, वहीं शांतिकाल में भारतवासियों की सेवा करने में वे सबसे आगे रहीं।
प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी अपार साहस, निर्णय शक्ति और धैर्य की प्रतिमूर्ति थी। उनके मन में गरीबों के लिए सम्मान था उन्होंने अपना पूरा जीवन देश से गरीबी मिटाने के लिए लगा दिया था।
आयोजित कार्यक्रम में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष गजानंद साह, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष आर.के. वर्मा, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल कुर्रे, सीताराम चौहान, मुकेश राठौर, नारायण लाल कुर्रे, गोपाल कुर्रे, नत्थूलाल यादव, गोपाल यादव, सुनील त्रिपाठी, मो. यूनुस, अब्दुल मजीद, अविनाश बंजारे सहित बडी संख्या में कांग्रेसियों ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button