Janjgir-champa

भाजी महोत्सव में दिखी प्रदेश की भाजियों की झलक।

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव में शामिल हुए कलेक्टर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

जांजगीर-चांपा (ट्रैक सिटी)/ जिले के ग्राम बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव का आयोजन किया गया। किसान स्कूल के भाजी महोत्सव में कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नम्रता राघवेन्द्र नामदेव सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने किसान स्कूल के नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी लोगों को किसान स्कूल पहुंचकर नवाचार के बारे में जानना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्कूल परिसर में मुनगा का पौधरोपण किया।

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल संचालक श्री दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान स्कूल बहेराडीह में भाजी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव में जांजगीर-चाम्पा के अलावा सक्ती, कोरबा, गरियाबंद, सरगुजा, धमतरी से लोग अलग-अलग भाजी लेकर पहुंचे। किसान स्कूल में 36 भाजी को संग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि भाजी को लेकर उनके द्वारा अपने स्तर पर शोध भी किया जा रहा है।

*भाजी प्रतियोगिता में सम्मानित हुए 3 प्रतिभागी*

       भाजी प्रतियोगिता में कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं अतिथियों ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित भी किया। जिसमें प्रथम स्थान रूखमणी पाण्डे सिवनी चाम्पा, दूसरा स्थान पुष्पा साहू पलाड़ीकला जिला सक्ती और तीसरा स्थान ललिता यादव बहेराडीह रही।

*10 किसानों को वितरित किए गए सब्जी बीज* 

       महोत्सव में उद्यान विभाग द्वारा बहेराडीह के कृषक सुधराम यादव, पिंटू कश्यप सहित 10 किसानों सब्जी बीज वितरण किया गया।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button