NEWS

13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन

ट्रैक सिटी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आम आदमी की परेशानी को उठाने कांग्रेस 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी।

 
13 दिसंबर जिला कांग्रेस कमेटियो द्वारा जिलों में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन


प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से 13 दिसम्बर 2024 को 1 घंटे का सरकार की बदहाली को लेकर पोस्टर प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके तहत शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कांग्रेसजन भाजपा सरकार के विभिन्न विफलताओं बलौदाबाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में हुयी मौत, आदिवासी फर्जी मुठभेड़, हसदेव जंगल कटाई, महिलाओं के साथ हो रही अनाचार, प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों का पोस्टर बनाकर मौन-प्रदर्शन करते हुए आम जनता का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा।  

14 दिसम्बर प्रदेश महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी

प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 1 घंटे का सरकार की बदहाली को लेकर पोस्टर प्रदर्शन किया जाना है, जिसमें प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही बालात्कार, सामुहिक अनाचार सहित महिला सुरक्षा को लेकर आम जनता का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा। 

15 दिसम्बर प्रदेश एनएसयूआई प्रदर्शन करेगी

ऽ प्रदेश एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्र हित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा।
ऽ प्रदेश मुख्यालय में मान. प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता, एक-साल छत्तीसगढ़ बदहाल।


16 दिसम्बर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन होगा

ऽ प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ हो रही अन्याय, रोजगार की मांग, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग जैसे युवा साथियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा।
ऽ सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता, एक-साल छत्तीसगढ़ बदहाल-जिले के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, सांसद/विधायक, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।

17 दिसम्बर किसान कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी

प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसान भाईयों को धान खरीदी में हो रही समस्यों सहित किसान हित विभिन्न मुद्दों को लेकर धान खरीदी केन्द्रों पर प्रदर्शन किया जायेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button