Korba

तेज रफ्तार कार ने बाइक में सवार दो लोगों को लिया अपनी चपेट में। एक की हुई मौके पर ही मौत। 

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कटघोरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में सवार दोनों युवक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही कार चालक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई आनन फानन में घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें फिर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

बाइक सवार मृतक की पहचान रविकांत बंजारे उम्र (22 वर्ष) कटघोरा वार्ड 3 निवासी के रूप में हुई है। जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था इसी बीच यह हादसा हो गया। वही कार सवार भी कटघोरा निवासी है। तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button